Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गांधीजी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2022 की शुरुआत

गांधीजी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2022 की शुरुआत
विज्ञापन
कोडरमा। गांधी जी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2022 की शुरुआत अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कोडरमा डॉ पी मिश्रा की अध्यक्षता में कई गयी। जिसमें उपायुक्त का घोषणा पत्र पढ़ा गया। इस कार्यक्रम की शरुआत अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, उपाधीक्षक डॉ अमरेन्द्र, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ कुलदीप द्वारा गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी विभाग के कर्मचारियों ने पुष्प अर्पण कर श्रधांजलि दी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी मिश्रा ने कहा कि गांधी जी ने कुष्ठ बीमारी के कारण समाज मे फैले छुआछूत हटाने में व्यापक कार्य किया था। इसी कारण से गांधी जी के पुण्य तिथि पर पूरे विश्व मे आज कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाता है। डॉ मिश्रा ने कहा कि कोडरमा को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करना है।30 जनवरी को हर साल कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ रमण कुमार ने इस अभियान के बारे में बताया कि ये आजादी के अमृत महोत्सव एवं गांधी जी के पुण्यतिथि पर इस अभियान के कुष्ठ के बारे में लक्षण, इलाज एवम इससे सबन्धित भ्रान्तियों के बारे में पूरे जिले में covid protocol का ध्यान रखते हुए पूरे कोडरमा जिले में व्यापक प्रचार प्रसार की जायेगी। कुष्ठ की पहचान एवं इलाज आसान है। त्वचा में दाग और दाग में सूनापन कुष्ठ हो सकता है। लक्षण मिलने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। इसकी दवा mdt सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है। अगर आपके आसपास इस तरह के लक्षण के व्यक्ति हैं तो उन्हें कुष्ठ सम्बन्धित जांच कराने के लिए प्रेरित करें।ये छुआछूत की बीमारी नही है और नहीं ये पाप का फल है। कार्यक्रम का संचालन फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन ने किया। इसमे कुष्ठ विभाग के कार्यालय सहायक अजित कुमार, अरुण सिंह एवं अन्य विभाग से प्रकाश कुमार, दीपेश कुमार, गणेश कुमार, सिद्धान्त ओहदार एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,031