Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 29 को राज्यभर में मिले कोरोना के 1038 नए संक्रमित, 3 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 29 को राज्यभर में मिले कोरोना के 1038 नए संक्रमित, 3 की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार कम हुई है। दूसरी ओर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या लंबे दिनों के बाद 19 हजार के नीचे गई है। 29 जनवरी को झारखंड में कोरोना से 03 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 29 जनवरी को 63942 सैंपल की जांच में 1038 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, तो 3675 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 03 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से 5300 लोगों की जान गयी है। शनिवार को 3675 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या 7743 बची है। राज्य के सभी जिलों में मिले नए संक्रमित : झारखंड में शनिवार 29 जनवरी को सभी 24 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। 29 जनवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा सिमडेगा में 234 नए केस मिले हैं। रांची में 192, जमशेदपुर में 211 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बोकारो में 51, चतरा 25, देवघर में 19, धनबाद में 20, दुमका में 65, जमशेदपुर में 211, गढ़वा में 4, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 58, गुमला में 18, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 01, खूंटी में 16, कोडरमा में 14, लातेहार में 20, लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 10, पलामू में 10, रामगढ़ में 04, रांची 192, साहिबगंज 16, सरायकेला खरसावां 04, सिमडेगा 234 और पश्चिमी सिंहभूम में 15 नए केस कोरोना के मिले हैं। झारखंड में कोरोना से 03 मौत : झारखंड में कोरोना से 29 जनवरी 2022 को 3 मौत हुई है, जिसमें धनबाद में 02 और जमशेदपुर में 01 की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में बड़ी संख्या में मिल रहे नए केस के बाद अब बड़ी संख्या में रिकवरी से कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति मामूली रूप से थोड़ी सुधरी है। राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट 0.23% है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 304.5 दिन का हो गया है। रिकवरी रेट भी 96.94% है। मोर्टेलिटी रेट 1.24 % है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,461