Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध को जल्द नियंत्रित करे पुलिस : बन्ना गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर में बढ़ रहे अपराध को जल्द नियंत्रित करे पुलिस : बन्ना गुप्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर चिंता जाहिर करते हुए एसएसपी को निर्देश दिया कि वे अपराध नियंत्रित करने के लिए सख्ती बरतें और थाना वार समीक्षा करें। वे शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मंत्री ने तीन घंटे तक बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिसके चलते आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रत्येक महीने इसकी समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि खासकर मानगो में ट्रैफिक का बहुत बुरा हाल है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने पश्चिम विधानसभा की सभी बस्तियों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जुस्को को निर्देश दिया। उन्होंने बस्तियों में स्वच्छता कायम रखने के लिए तत्परता बरतने को कहा। कहीं से किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के नदी के तराई वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण को लेकर जुस्को और निकाय मिलकर संयुक्त तौर पर प्रयास करने को कहा, ताकि स्वर्णरेखा के तटीय इलाके को साफ रखा जा सके। बैठक में उपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी डॉ एम तमिलवाणन, सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट, जुस्को के सीनियर जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,100