Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिम्स : इंटरनेट ठप होने से मरीज बेहाल, पर्ची काउंटर के बाहर लंबी लाइनें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रिम्स : इंटरनेट ठप होने से मरीज बेहाल, पर्ची काउंटर के बाहर लंबी लाइनें
विज्ञापन
टीम एबीएन रांची। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से ही अस्पताल का इंटरनेट ठप था। इसकी वजह से ओपीडी और इमरजेंसी सहित किसी भी विभाग के लिए पर्ची नहीं कट रही है। इससे मरीज बहुत ज्यादा परेशान रहे। पर्ची काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मरीजों की भीड़ और हंगामे को देखते हुए काउंटर से हाथ से लिखकर पर्ची दी जाने लगी।कंप्यूटराइज्ड बिलिंग नहीं हो सकी। कंप्यूटर बिलिंग ना होने की वजह से सभी तरह की जांच प्रभावित रही। किसी भी तरह की जांच नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,400