Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

NCL के समर्थन से होगा एचईसी का कल्याण : भोला सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
NCL के समर्थन से होगा एचईसी का कल्याण : भोला सिंह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एचईसी को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ मजदूर ही नहीं बल्कि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में नॉर्दर्न कोलफील्ड (NCL) भी आगे आई है। NCL ने HEC के उद्धार में दिलचस्पी दिखाई है। NCL के मैनेजिंग डायरेक्टर भोला सिंह ने शुक्रवार को एचईसी का दौरा किया और उन्होंने एचईसी के तीनों प्लांट में हो रहे काम का जायजा लिया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा एचईसी को कई कार्य आदेश दिए गए हैं, जिस कार्य आदेश को लेकर नॉर्दर्न कोलफील्ड के निदेशक भोला सिंह ने एचईसी के एचएमबीपी एचएमटीपी और एफएफपी प्लांट के विभिन्न प्लांट का निरीक्षण किया। एचईसी के तीनों प्लांट का जायजा लेने के बाद एनसीएल को महत्वपूर्ण उत्पादों की आपूर्ति को लेकर एनसीएल के निदेशक भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी संस्था एचईसी को ऐसे ही समर्थन देगी और एनसीएल के माइनिंग इक्विपमेंट्स और मिनरल प्रोसेसिंग इक्विपमेंट के महत्वपूर्ण पूर्जों की आपूर्ति कर एचईसी आने वाले समय में फिर से मजबूती के साथ अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,889