Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : दो सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, एक अन्य गम्भीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : दो सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, एक अन्य गम्भीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में पिछले 24 घंटों में रांची-हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगवा गांव में एक तेज गति कार सीवन नदी के तटबंध से टकराने के बाद बिजली के एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा गया। लेकिन वहां इलाज के क्रम में चंदन पांडेय नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल संदीप कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है लेकिन अंदेशा है कि देर रात्रि घने कोहरे के कारण रास्ता साफ नहीं नजर आने से यह टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए अन्य 3 लोगों की पहचान ललन कुमार, चंदन कुमार मेहता एवं अश्विनी मेहता के रूप में की गई है। मनोज रतन ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक की दूसरी ओर से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में अज्ञात बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,645