Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोरोना को हराना है... एसआर डीएवी में चला टीकाकरण अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना को हराना है... एसआर डीएवी में चला टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में कोविड से बचाव के लिए पंद्रह वर्ष से सत्रह वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सदर अस्पताल रांची के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने किया। इस अभियान में पंद्रह वर्ष से अधिक अवस्था के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनका टीकाकरण अभी तक नहीं हुआ था। ध्यातव्य है कि अनेक विद्यार्थियों का टीकाकरण पूर्व में ही हो चुका था। उन्होंने अपने टीकाकरण का प्रमाणपत्र विद्यालय में जमा भी कर दिया था। आज के टीकाकरण अभियान के लिए विद्यार्थियों को स्कूल की पोशाक में अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड लेकर आना था। इस अभियान के लिए किशोर बहुत उत्साहित दिखाई दिए। अभिभावक भी रुचि दिखाते हुए अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे।यह अभियान प्रात: नौ बजे से ढाई बजे तक चलाया गया। आज लगभग 100 बच्चों का टीकाकरण किया गया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों, विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीकाकरण के उपरांत विद्यालय खोलने में परेशानी नहीं होगी। अभी भी विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के अन्य सभी नियमों का पालन करना होगा। सावधानी से ही बचाव संभव है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,232