Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सांसद प्रतिनिधि की पहल ने लाया रंग, दिव्यांग के घर एनटीपीसी ने करायी पेयजल की व्यवस्था

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सांसद प्रतिनिधि की पहल ने लाया रंग, दिव्यांग के घर एनटीपीसी ने करायी पेयजल की व्यवस्था
विज्ञापन
टीम एबीएन, टंडवा (चतरा)। कोरोना की लपेटे में मां की मौत से दिव्यांग परिवार पर पहाड़ टूटने जैसा संकट छा गया। यह घटना टंडवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिसई निवासी नेत्रहीन दिव्यांग सोमेश कुमार और दोनों हाथ से दिव्यांग सुदर्शन कुमार के यहां की है। घर की एक मात्र सहारा देने वाली मां के चल बसने से ये दोनों दिव्यांग बेसहारा हो गए। टंडवा प्रखंड में मानवता की मिशाल के पर्याय बने सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के द्वारा पहल करते हुए इन दिव्यांग परिवार के मदद के लिए चतरा सांसद डॉ सुनील कुमार सिंह और स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास के संज्ञान में देते हुए एनटीपीसी के जी जीएम से आग्रह किया गया। श्री पांडेय के द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में पानी पीने की व्यवस्था कुआं से होता है जहां संकट यह है कि नेत्रहीन कुआं पर जा नहीं सकता और उसका भाई दोनों हाथ से दिव्यांग है जो पानी कुआं से भर नहीं सकता। इस बात के प्रति संवेदनशील होते हुए एनटीपीसी (नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट टंडवा) के समूह महाप्रबंधक तजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर दिव्यांग के घर में बोरिंग कराया गया और पेयजल व्यवस्था बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांग नेत्रहीन सोमेश और सुदर्शन के साथ साथ गांव के ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए सांसद, विधायक, एनटीपीसी के अधिकारी और पहल करने वाले सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय के प्रति आभार प्रकट किया। ज्ञात हो कि एनटीपीसी के द्वारा नेत्रहीन सोमेश को उच्च शिक्षा पढ़ाई के लिए एक नया बड़ा डिवाइस भी सहयोग किया जा चुका है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,168