Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : कारोबारी के घर से 53 बैग सरकारी चावल जब्त, चार पर केस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : कारोबारी के घर से 53 बैग सरकारी चावल जब्त, चार पर केस
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी विद्याभूषण राम के नेतृत्व में करियातपुर स्थित एक मकान में छापामारी की गई। जहां कालाबाजारी के मकसद से एक कमरे में रखा हुआ एफसीआई जन वितरण प्रणाली का 53 पैकेट चावल, 183 खाली बोरा, एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किया गया है। चावल का बोरा बदलकर प्लास्टिक के पीला पैकेट में रखा गया था। जिसे कारोबारी डीलर बगोदर, बरही जीटी रोड भेजकर बेचता था। पुलिस ने कारोबार में शामिल संजय कुमार मेहता, पुरुषोत्तम कुमार, मुन्ना कुमार और अंकित कुमार को मौके से गिरफ्तार कर बुधवार को केंद्रीय कारा हजारीबाग भेज दिया गया। इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से पुराने मकान के एक कमरे में रखा गया गरीबों का निवाला एफसीआई का 53 पैकेट चावल को रिकवर कर थाना लाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कारोबारी सह जन वितरण प्रणाली डीलर संजय कुमार मेहता समेत चार अन्य कारोबारियों के खिलाफ इचाक थाना कांड संख्या 21/22 के धारा 07 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। जबकि डीलर के एक करीबी को निजी मुचलके पर 24 घंटा बाद हाजत से छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,185