Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अजा-अजजा संगठनों ने मनाया डॉ उदित राज का जन्मदिन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अजा-अजजा संगठनों ने मनाया डॉ उदित राज का जन्मदिन
विज्ञापन
रांची। 26 जनवरी को अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ प्रांतीय इकाई झारखंड प्रांत की ओर से परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज का जन्मदिन मनाया गया। रांची रेलवे स्टेशन के समीप परिसंघ के कार्यालय में उनके जन्मदिवस को जस्टिस डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें परिसंघ के झारखंड प्रांत के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। साथ ही संविधान निमार्ता बाबा भीमराव अंबेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया। मौके पर झारखंड प्रांत प्रदेश अध्यक्ष एल.एम उरांव ने डॉ उदित राज को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने परिसंघ की स्थापना कर एससी एसटी के हक अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि परिसंघ आरक्षण सहित समाज के सर्वांगीण विकास और स्वरोजगार को लेकर सक्रिय है। साथ ही उन्होंने लोगों को एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर प्रेमा तिर्की, विनय हेंब्रोम, अनिल कच्छप, कोरनेलियुस मिंज, प्रदीप तिर्की, अरुण खलखो, अल्बर्ट लकड़ा, लालदेव उरांव, राजू खोया सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,657