Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मानवता के सहारे जरूरतमंदों की सेवा कर रहा जिला विधिक प्राधिकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मानवता के सहारे जरूरतमंदों की सेवा कर रहा जिला विधिक प्राधिकार
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में तथा कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट मानवता के अंतर्गत असहाय, गरीब, जरूरतमंद एवं इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए इससे प्रभावित लोगों को मदद करने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा ने बढ़-चढ़ कर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। ऐसे जरुरतमंदों को जहां एक ओर कड़ाके की ठंड से काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आर्थिक रूप से भी वे लोग काफी परेशान है। उनकी इस परिस्थिति को देखते हुए कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी ने जिले के कई सामाजिक संगठनों से जरुरतमंदों की मदद करने की अपील की है। इस क्रम में आज गुरुवार को होली फैमिली अस्पताल एवं जिवोद्या संस्थान में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा वहां रह रहे मानसिक दिव्यांग महिलाओं एवं होली फैमिली अस्पताल के सामान्य वार्ड में इलाजरत गरीब एवं असहाय महिलाओं के बीच इस ठंड से बचने के लिए कंबल, दवा एवं फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज विरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मानसिक रोगियों को दवा से अधिक प्यार की जरुरत है। इनके साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिवोदया के द्वारा मानसिक रोगियों की सेवा किया जाना अत्यंत ही सराहनीय है तथा उनका यह नेक कार्य हम सबों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। प्रधान जिला जज ने कहा कि समाज के ऐसे जरूरतमंद लोगो की हर संभव सहायता के प्रति प्राधिकार कृत संकल्पित है तथा ऐसे लोगों को सहयोग कर विशेष आत्म संतुष्टि होती है। प्रधान जिला जज ने जिवोदया संस्थान एवं होली फॅमिली अस्पताल में इलाजरत महिलाओं से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना तथा उन्हें हर संभव सहायता किये जाने का आश्वासन दिया। मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रोहित कुमार, बाल कल्याण समिति के पूव अध्यक्ष रूपा सामंता, उपमुखिया सह समाजसेवी महेंद्र यादव, होली फैमिली अस्पताल की डॉक्टर अब्दुल्ला, डॉक्टर त्रिलोक, डॉक्टर अल्फो, सिस्टर सुषमा, सिस्टर रोस्मी, सिस्टर मोरिया, सिस्टर मर्लिन, सिस्टर सोमा, जियोद्य संस्थान की सिस्टर रौनिटा, न्यायलय कर्मी शंकर प्रसाद, प्रकाश लाल, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार सिन्हा, पीएलवी पाण्डेय शेखर प्रसाद, सुभाष मिस्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,855