Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में शान से लहरा तिरंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में शान से लहरा तिरंगा
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह आॅनलाइन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन व भारत माता पूजन करते हुए ध्वजारोहण किया। उन्होंने 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे मजबूत गणतंत्र भारत का है। हमें अपने संविधान के मौलिक अधिकार के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जिससे कि यह देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा सके। उन्होंने शहीदों एवं वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, सारी दुनिया में भारत को आज नई पहचान मिल रही है। साथ ही विद्यालय के सचिव नारायण सिंह ने 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं आॅनलाइन शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद, सहशिक्षा, पर्यावरण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास की भावी योजना के बारे में भी बताया। आॅनलाइन कार्यक्रम में विद्यालय के भैया -बहनों ने संस्कृत बौद्धिक, हिंदी बौद्धिक, अंग्रेजी बौद्धिक समूह गीत, समूह नृत्य आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम में दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार सह सचिव सुषमा सुमन सदस्य कुंज बिहारी त्रिवेदी तथा बच्चु बाबू विद्यालय के भैया-बहनें, आचार्य, बंधु-भगिनी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। आॅनलाइन कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू एवं मंच संचालन विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार के निर्देशन में बहन ज्योत्सना और अनशिका एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में आचार्य रामानुज पांडे, शैलेश कुमार, विजय कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार नवीन, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, संजय महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, प्रभात सौरभ, कुमार मुरलीधर, पवन कुमार शर्मा, बिरेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार डे, शर्मिष्ठा साहा, रानी प्रसाद, श्वेता श्रीवास्तव, सोनी कुमारी, अर्चना सिन्हा आदि आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,338