झारखंड
झारखंड : 26 जनवरी को मिले 1009 नये संक्रमित, 5 की मौत
ABN Bureau
•
27 Jan, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
5 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब धीमी हो चली है तो बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या राज्य में घटी है। 26 जनवरी को भी राज्य में कोरोना से 05 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 26 जनवरी को 42,600 सैंपल की जांच में 1009 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं तो 2921 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 05 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से 5286 लोगों की जान गयी है। बुधवार को 2921 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 13908 है।
राज्य के 22 जिलों में मिले नए संक्रमितः बुधवार 26 जनवरी को जामताड़ा और पलामू जिले को छोड़ अन्य सभी 22 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। 26 जनवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा रांची में 289 नए केस मिले हैं। गोड्डा में 180 नए केस मिले हैं। जमशेदपुर में 107 नए मामले मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रांची सहित 03 जिले राज्य में ऐसे हैं जहां 100 या उससे ज्यादा नए संक्रमित बुधवार को मिले हैं।
26 जनवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिलेः स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सिमडेगा में 78 नए केस मिले हैं। वहीं जमशेदपुर में 107 और रांची में 289 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह बोकारो में 20, चतरा में 31, देवघर में 11, धनबाद में 14, गिरिडीह में 01, गोड्डा में 180, गुमला में 01, हजारीबाग में 14, जामताड़ा में 00, खूंटी में 01, कोडरमा में 15, लातेहार में 35, लोहरदगा में 14, पलामू में 00, पाकुड़ में 59, रामगढ़ में 03, पश्चिमी सिंहभूम 25, गढ़वा में 02, साहिबगंज में 53 और सरायकेला में 01 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन