Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केंद्र सरकार ने गिरधारी दा को पद्मश्री देकर राज्य का किया कीसम्मान : मुकुंद नायक

केंद्र सरकार ने गिरधारी दा को पद्मश्री देकर राज्य का किया कीसम्मान : मुकुंद नायक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि झारखंड की संस्कृति के एक मजबूत स्तम्भ स्वर्गीय गिरधारी राम गंझु को केंद्र सरकार ने पद्मश्री सम्मान देकर राज्य की अस्मिता को सम्मानित किया है। नायक ने कहा कि मरणोपरांत गंझु जी को मिला ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हम सभी झारखंड वासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इन्होंने झारखंड आंदोलन को खड़ा करने में एक बड़े चिन्तक के रूप में भूमिका निभाई। पारम्परिक संस्कृति एवम भाषा पर इन्होंने कई शोध किए। पच्चीस से अधिक पुस्तकें इन्होंने सम्बन्धित विषयों पर लिखी हैं। झारखंड सम्मान, झारखंड रत्न समेत कई बड़े पुरस्कारों से इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। सरल स्वभाव वाले स्वर्गीय गिरधारी जी ने झारखंड को सवारने का काम किया है। कोरोना महामारी ने इन महान विभूति को अपने प्रकोप के चपेट में ले लिया। मानो खुशी और गम दोनों का अनुभव एक साथ हो रहा है। पद्मश्री मुकुंद नायक इनके बहुत ही ख़ास मित्र रहे हैं । बाबा मुकुंद नायक इन्हें सहिया कह कर सम्बोधित करते थे। नायक ने स्वर्गीय गंझु के आवास पर जाकर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। मिठाई खिलाकर फूल देकर उनकी पत्नी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,921