झारखंड
पलामू : टीएसपीसी के तीन नक्सली गिरफ्तार
ABN Bureau
•
27 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर टीएसपीसी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री को भी जब किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार तीनों नक्सली कई नक्सल हमले के आरोपी हैं। गिरफ्तार तीनों कभी पीएलएफआई के सदस्य थे और बाद में टीएसपीसी में शामिल हो गए थे। तीनों पलामू के पांकी के इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन