Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दो दोस्तों ने की एक साथ आत्महत्या

पलामू : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दो दोस्तों ने की एक साथ आत्महत्या
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थानान्तर्गत सिंघना गांव में मंगलवार को दो दोस्तों ने पेड़ से लटक कर एक साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों की पहचान ड्डू भुइयां (16) और रामजन्म भुइयां (20) के रूप में हुयी है। थानेदार रंजीत प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे, लेकिन इस घटना के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि फांसी एक आम के पेड़ से लगायी गयी थी। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,204