Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : मोबाइल चोर पहाड़ी गैंग का खुलासा, 35 मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : मोबाइल चोर पहाड़ी गैंग का खुलासा, 35 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। साकची में पुलिस ने तीन पहाड़ी मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को साकची बाजार में एक मोबाइल की चोरी के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया था, जिससे पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने मानगो के दाईगुट्टू में दबिश देकर वहां से 35 मोबाइल बरामद किया और कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। बिष्टूपुर स्थित मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीएसपी-सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिनों से यह गिरोह जमशेदपुर में था और बाजारों को निशाना बनाते हुए वहां आए लोगों के मोबाइल की चोरी करता था। इस गिरोह की मॉडस अपरेंडी है कि किसी एक जगह पर पनाह लेकर वहां के बाजार व भीड़ वाले इलाके से मोबाइल की चोरी करना और उसके बाद लगभग 100 मोबाइल हो जाने पर उस इलाके को छोड़ देना। पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया, उनमें हरि कुमार (34) पता बाबूपुर तीन पहाड़ साहिबगंज, अर्जुन नोनिया (19) बाबूपुर तीन पहाड़ साहिबगंज, अनिल महतो (29) टोला कल्याणी महाराजपुर बाजार साहिबगंज और साथ ही उस बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिसके द्वारा बाजार में चकमा देकर मोबाइल की चोरी की जाती थी। वह लोगों की जेब, बैग से फोन चोरी करने के बाद अपने गिरोह के सदस्यों को सौंप देता था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,068