Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आकर्षक झांकी के रूप में दिखेगा नौनिहालों के लिए शिक्षा विभाग का प्रयास

आकर्षक झांकी के रूप में दिखेगा नौनिहालों के लिए शिक्षा विभाग का प्रयास
विज्ञापन
कोडरमा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बागी टांड़ स्टेडियम में होने वाले झंडो तोलन कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग की आकर्षक झांकी प्रदर्शन के माध्यम से संपूर्ण गतिविधियों को दशार्यायेगी। महामारी में स्कूल बंदी से चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के बावजूद नौनिहालों के बीच विभिन्न डिजिटल कार्यक्रमों एवं मोहल्ला क्लास से शिक्षण को सुचारु रुप से पहुंच की व्यवस्था का झांकी में प्रस्तुतिकरण किया गया है। भव्य झांकी में डिजिटल प्लेटफॉर्म के बलबूते बच्चों को घर बैठे शिक्षा के साथ ही विभाग की तरफ से महामारी के बीच कोविड से बचाव एवं वैक्सिनेशन के लिए चलाए गए महाअभियान से जोड़ने एवं प्रोत्साहित करने को दशार्या गया है। एसडिपीओ शिव कुमार मालिक ने बताया की लॉकडाउन में शिक्षा विभाग अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाने का अनवरत कार्य कर रही है। जिसकी झलक झांकी के माध्यम से विभाग दिखाने की एक कोशिश की है। झांकी निर्माण में उदय सिंह, क्रांति कुमार चांद, संजय कुमार, सुभाष कुमार, रविकांत रवि, अमित कुमार, सुनील कुमार दास, संजीत भारती, गगन कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,378