Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से छह विमान रद्द, चार हुए डायवर्ट

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से छह विमान रद्द, चार हुए डायवर्ट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। खराब मौसम का असर रविवार को विमान सेवाओं पर व्यापक तौर पर पड़ा। परिस्थिति ऐसी रही कि एक अवधि तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में न विमान अन्य शहरों से आ रहे थे और न ही यहां से उड़ान भर रहे थे। इस कारण सैकड़ों यात्री की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई। कइयों ने विमानों के विलंब होने के कारण अपनी यात्रा तक रद्द कर दी। सुबह के समय में 1000 मीटर से कम विजिबिलिटी रांची की हो गई थी। वहीं शाम में यह स्थिति और गंभीर हो गई और विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। इससे विमानों के परिचालन में काफी दिक्कत आ गई। जिस कारण शाम में रांची से उड़ान भरने वाले छह विमानों को रद्द करना पड़ा। इस दौरान छह घंटे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर परिचालन भी ठप रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,472