Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : रविवार को कोरोना से 8 की मौत, 1269 मिले नए संक्रमित

झारखंड : रविवार को कोरोना से 8 की मौत, 1269 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब धीमी हो चली है। नए कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। लेकिन चिंता की बात यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। झारखंड में 23 जनवरी को 46 हजार 488 सैंपल की जांच में 1269 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 3423 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 08 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अबतक कोरोना से 5261 लोगों की जान गयी है। रविवार को 3423 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 19 हजार 466 है। राज्य के सभी जिले में रविवार को कोरोना के नए मामले मिले हैं। 23 जनवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा दुमका में 285 नए केस मिले हैं। वहीं रांची में 199 और जमशेदपुर में 224 नए मामले मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रांची सहित 04 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे से ज्यादा नए संक्रमित 23 जनवरी को मिले हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,304