- आज शक्ति चौक, राजगंज, धनबाद में JLKM ने किया शक्ति प्रदर्शन
टीम एबीएन, रांची। आज शक्ति चौक, राजगंज, धनबाद में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग एवं योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले सभी आंदोलनकारियों को सादर नमन।