Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : प्रणामी मंदिर में 296वां अन्नपूर्णा सेवा भंडारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : प्रणामी मंदिर में 296वां अन्नपूर्णा सेवा भंडारा
विज्ञापन
  • प्रणामी मंदिर में 296वां अन्नपूर्णा सेवा भंडारा
  • 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

टीम एबीएन, रांची। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक परमहंस हिंदू रत्न डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रणामी समाज के सेवाभावी सदस्यों के सहयोग से पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 296 वां निःशुल्क अन्नपूर्णा सेवा भंडारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा कृष्ण राज श्यामा जी को अन्नपूर्णा महाप्रसाद का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर भगवान का अलौकिक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया।

अन्नपूर्णा सेवा भोग में अजवाइन मिश्रित पूरी, वेजिटेबल पुलाव, आलू-गोभी-मटर की मिश्रित सब्जी तथा केसरिया खीर का भोग लगाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क महाप्रसाद का वितरण किया गया। लगभग 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के उपरांत ट्रस्ट के सदस्यों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भक्तजन भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिनभर में 5 हजार से अधिक भक्तों ने श्री राधा कृष्ण राज श्यामा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के साथ सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

 इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, प्रीति, डॉ. विध्याचल कुमार गुप्ता, सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, सुनील पोद्दार, डॉ. पूर्णिमा, अभ्यांस कुमार, वैष्णवी, पूर्णमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, नंद किशोर चौधरी, सुरेश भगत, पवन अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन