- श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची मे परम पूज्य अघोरेश्वर महानिर्वाण दिवस मनाया गया
टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा - राँची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, राँची) मे आज दि.29.11.2026 (रविवार) को समूह के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का महानिर्वाण दिवस मनाया गया।
इनके द्वारा मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की गयी थी। वर्त्तमान मे इस संस्था के 150 से अधिक शाखा देश विदेश मे अवस्थीत हैं जिसके माध्यम से अनेक धार्मिक एवं जन कल्याणकारी कार्य आयोजित किये जा रहे हैं।
महानिर्वाण दिवस के शुभउपलक्ष्य मे राँची शाखा मे आश्रम स्थित परम पूज्य अघोरेश्वर के समाधी स्थल मे सामूहिक आरती पूजन, सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ, अघोराना परो मंत्र नास्तितात्वम् गुरु परम भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम के द्वारा 10 जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरण किया गया।