Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज
विज्ञापन
  • राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज
  • वीर बुली महतो जयंती महोत्सव को लेकर आज अंतिम व निर्णायक बैठक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता सेनानी एवं कोल विद्रोह के अग्रणी शहीद वीर बुली महतो जी की 241वीं जयंती महोत्सव एक दिसंबर को आयोजन सोनाहातू प्रखंड स्थित बुली महतो चौक में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। 

महामहिम के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को सुचारू संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कार्यक्रम स्थल पर अंतिम व निर्णायक बैठक आयोजित की गई। 

 में महामहिम सहित अन्य अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सुरक्षा समन्वय एवं संपूर्ण विधि-व्यवस्था को लेकर विभिन्न मोर्चों का गठन किया गया तथा संबंधित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अजीत कुमार महतो ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप हमारे आयोजन समिति लगातार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राज्य के शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन