Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
  • रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
  • हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 हादसा रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैंकी गांव के समीप हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से 14 श्रद्धालु स्कॉर्पियो में सवार होकर रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

 इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 13 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक बच्चा, आठ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दर्दनाक हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना जताते हुए घटना को अत्यंत दुखद बताया।इस हृदयविदारक हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक धार्मिक यात्रा पलभर में मातम में बदल गई।

विज्ञापन