Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

विकास निकेतन में श्री जीण माता रानी सती दादी जी का मंगल पाठ एवं भजन जागरण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विकास निकेतन में श्री जीण माता रानी सती दादी जी का मंगल पाठ एवं भजन जागरण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
विज्ञापन
  • विकास निकेतन में श्री जीण माता रानी सती दादी जी का मंगल पाठ एवं भजन जागरण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
  • 51 महिलाओं ने राजस्थानी वेशभूषा में ओढ़नी ओढ़कर किया मंगल पाठ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

टीम एबीएन, रांची। कांके रोड स्थित विकास निकेतन में श्री जीण माता राणी सती दादी जी का मंगल पाठ एवं भजन जागरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दादी जी का भव्य, भावपूर्ण एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान आनंद अग्रवाल एवं अनिता अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर तथा ज्योत प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात श्री दादी जी के चरणों में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मंगल पाठ अर्पित किया गया‌। मंगल पाठ एवं भजन जागरण में भजन गायक मनीष सोनी, मानवी सिन्हा एवं निधि शर्मा ने अपनी सुमधुर वाणी से एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके मधुर भजनों और भावपूर्ण मंगल पाठ से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

विशेष रूप से 51 महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में ओढ़नी ओढ़कर सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया। महिलाओं की इस भक्तिमय सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा और सुंदरता को और बढ़ा दिया। भजन जागरण के दौरान श्री जीण माता रानी सती दादी जी के मनमोहक भजनों पर महिलाओं एवं पुरुषों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए अपनी भक्ति भावना प्रकट की।

 लगभग पांच घंटे तक चले मंगल पाठ एवं भजन जागरण में भक्तों ने दादी जी की महिमा का गुणगान किया तथा सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और श्री दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त जानकारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन