- धनबाद : 49वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने किया शहीद शक्तिनाथ महतो को नमन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। टाटा सिजुआ शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति द्वारा शक्ति चौक पर आयोजित शहीद शक्तिनाथ महतो जी की 49वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीद शक्तिनाथ महतो का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
मौके पर टुंडी विधायक मथुरा महतो,
धनबाद पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल, बाघमारा DSP अजित विमल, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 1 पार्षद मधुबाला, राज आनंद सिंह एवं अन्य गणमान्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।