Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शक्ति चौक में कल सजेगा जेएलकेएम का जन क्रांति महासभा का मंच, मुख्य अतिथि होंगे डॉ जयराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शक्ति चौक में कल सजेगा जेएलकेएम का जन क्रांति महासभा का मंच, मुख्य अतिथि होंगे डॉ जयराम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के शक्ति चौक में कल जेएलकेएम की ओर से जन क्रांति महासभा का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक डॉ जयराम महतो शामिल होंगे। 

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और झारखंड आंदोलनकारियों की ओर से पिछले दो महीने से तैयारियां की जा रही हैं। जन क्रांति महासभा को सफल बनाने के लिए आयोजक लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारियों, पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

महासभा के माध्यम से झारखंड की राजनीति, स्थानीय मुद्दों, युवाओं के अधिकार, रोजगार और क्षेत्रीय अस्मिता जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, जयराम महतो के संबोधन पर भी लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी। आयोजकों का कहना है कि जन क्रांति महासभा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार और आंदोलनकारी विचारधारा को मजबूती देने का एक प्रयास है। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि शक्ति चौक की इस जन क्रांति महासभा में जयराम महतो अपने संबोधन के जरिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को क्या राजनीतिक संदेश देते हैं। फिलहाल, शक्ति चौक में जन क्रांति महासभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कल होने वाले इस आयोजन पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन