एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा विधानसभा अंतर्गत किस्को प्रखंड निवासी पूर्व विधायक प्रतिनिधि हरि महली के पिता एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव अंजू देवी के ससुर फुचुवा महली (80) का आज निधन हो गया है। वह कैंसर पीड़ित थे।
उनके निधन पर आजसू पार्टी परिवार शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनके आत्मा की शांति की कामना करती है। कल दिनांक 29/11/26 सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव बगडू जामुन टोली में अंतिम संस्कार किया जायेगा। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने दी।