Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत है, कार्यकर्ता मैदान में उतरेगा तो जीत पक्की है : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत है, कार्यकर्ता मैदान में उतरेगा तो जीत पक्की है : सुखदेव भगत
विज्ञापन

दुर्ग जिला के मंगल भवन में गरजे सांसद सुखदेव भगत  

बोले- नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का झंडा लहरायेगा, चरोदा और जामुल में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुर्ग जिला के चरोदा स्थित मंगल भवन में चरोदा एवं जामुल नगर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, सीडब्ल्यूसी स्थायी आमंत्रित सदस्य, एआईसीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं स्थानीय जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

मौके पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, विधायक संगीता सिन्हा, देवेंद्र यादव, ओंकार साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, कमलेश साहू, शाहिद सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि चरोदा और जामुल की धरती कांग्रेस की धरती है। यहां का कार्यकर्ता सबसे मजबूत है। नगरीय निकाय चुनाव में हमें हर वार्ड में जीतना है। जनता भाजपा की नगरीय सरकार से त्रस्त है। सड़क, पानी, सफाई, बिजली - हर मोर्चे पर भाजपा फेल है। 

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत है। कार्यकर्ता मैदान में उतरेगा तो जीत पक्की है। आप सब घर-घर जाइए, जनता के सुख-दुख में खड़े रहिये। जनता ही हमारी ताकत है। राहुल गांधी जी ने कहा है - डरो मत, लड़ो। हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे और चरोदा-जामुल में कांग्रेस का झंडा लहरायेंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में जनता के लिए जो काम किया, उसे जनता कभी नहीं भूलेगी। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिलेगी।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संगठन ही चुनाव जिताता है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है, अब नगर में भी वही आवाज उठानी है। बैठक के अंत में सभी ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।

विज्ञापन