Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : जमीन-घर रजिस्ट्री में अब 7 के बदले देना होगा 7.7% शुल्क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : जमीन-घर रजिस्ट्री में अब 7 के बदले देना होगा 7.7% शुल्क
विज्ञापन

झारखंड: जमीन-मकान की रजिस्ट्री कराना हुआ महंगा, अब 7% की जगह देने होंगे 7.7% शुल्क 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने संपत्ति के हस्तांतरण पर लगने वाले स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क की कुल राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार लगाने का फैसला किया है। इसके लागू होने से रजिस्ट्री पर प्रभावी शुल्क सात प्रतिशत से बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो गया है। 

यानी अब खरीदारों को हर एक लाख रुपये की रजिस्ट्री पर 700 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग ने झारखंड नगरपालिका भूमि या भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026 अधिसूचित कर दी है। नई व्यवस्था राज्य के सभी शहरी निकायों में लागू होगी। 

सभी नगर निगम और नगर निकायों में लागू होगा नियम 

नई नियमावली के दायरे में राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत और अधिसूचित औद्योगिक नगरी क्षेत्र आएंगे। हालांकि, सरकार ने संपत्ति के बाजार मूल्य पर सीधे 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया है। यह अधिभार मौजूदा स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क की कुल राशि पर लगेगा। 

वर्तमान व्यवस्था में संपत्ति की रजिस्ट्री पर चार प्रतिशत स्टांप शुल्क और तीन प्रतिशत निबंधन शुल्क यानी कुल सात प्रतिशत शुल्क देना होता है। अब इस सात प्रतिशत राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार जुड़ने से प्रभावी शुल्क 7.7 प्रतिशत हो जायेगा। 

पांच लाख से एक करोड़ तक की संपत्ति पर कितना बढ़ेगा खर्च? 

नयी व्यवस्था का सीधा असर संपत्ति की कीमत के अनुपात में खरीदारों की जेब पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर पांच लाख रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर पहले 35 हजार रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब इसमें 3,500 रुपये अतिरिक्त जुड़ेंगे। इसी तरह 10 लाख रुपये की संपत्ति पर सात हजार रुपये, 20 लाख रुपये पर 14 हजार रुपये, 50 लाख रुपये पर 35 हजार रुपये और एक करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री पर 70 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। 

आॅनलाइन होगी अधिभार की वसूली, रजिस्ट्री नहीं होने पर मिलेगी वापसी 

अधिभार की गणना और वसूली की पूरी प्रक्रिया आॅनलाइन होगी। इसके लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण भुगतान संग्रह की व्यवस्था तैयार करेगा। संबंधित नगर निकायों को इसके लिए अलग बैंक खाते खोलने होंगे। अधिभार की राशि सीधे संबंधित नगर निकाय या अधिसूचित औद्योगिक नगरी के खाते में जमा होगी। 

इसकी वसूली की जिम्मेदारी निबंधन पदाधिकारियों को सौंपी गयी है। नियमावली में राशि वापसी का भी प्रावधान किया गया है। यदि किसी कारण से संपत्ति का निबंधन नहीं हो पाता है, तो वसूला गया अधिभार वापस कर दिया जायेगा। वहीं, स्टांप शुल्क या निबंधन शुल्क में छूट मिलने की स्थिति में अधिभार भी स्वत: समाप्त हो जायेगा।

विज्ञापन