Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वीर बुली महतो के गौरवशाली इतिहास के साथ सरकार ने किया उपेक्षा : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वीर बुली महतो के गौरवशाली इतिहास के साथ सरकार ने किया उपेक्षा : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

धूमधाम से मनायी गयी शहीद वीर बुली महतो की जयंती 

एक दिसंबर को राज्यपाल की उपस्थिति में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड वीरों व शहीदों की धरती रही है। स्वतंत्रता सेनानी व कोल विद्रोह के अग्रणी नेता वीर बुली महतो का जयंती आज मनाया गया। सोनाहातू प्रखंड स्थित बुली महतो चौक पर हर्षोल्लास के साथ 241वीं जयंती मनायी गयी। 

सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने वंशज परिवार के सदस्यों के साथ वीर बुली महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। एवं उनके अदम्य साहस, संघर्ष और अमर वीर गाथाओं को स्मरण किया। 

मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार ने वीर बुली महतो के गौरवशाली इतिहास का उपेक्षा किया है। एक दिसंबर को महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में सोनाहातू की ऐतिहासिक धरती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का मनाया जायेगा। एवं सोनाहातू मैदान से आयोजन स्थल तक भव्य झांकी प्रस्तुत किया जायेगा। 

बताते चलें कि राष्ट्रीय एकता दिवस महोत्सव में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, झारखंड के शहीद आंदोलनकारियों के वंशज परिवारों के सदस्य, विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन