Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मोदी सरकार को संसदीय परंपराओं में विश्वास नहीं, पहले एमएलए चुराती थी, एमपी चुराती थी, सरकारें चुराती थी, अब संसदीय परंपराओं का भी अपहरण कर रही है : सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मोदी सरकार को संसदीय परंपराओं में विश्वास नहीं, पहले एमएलए चुराती थी, एमपी चुराती थी, सरकारें चुराती थी, अब संसदीय परंपराओं का भी अपहरण कर रही है : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। संसद का सत्र फिर से शुरू होने वाला है और महिला आरक्षण बिल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोहरदगा लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सुखदेव भगत ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद ने कहा कि महिला बिल आड़ में परिसीमन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बिना सर्वदलीय बैठक और विस्तार से चर्चा के, सिर्फ बहुमत के दम पर बिल लाना लोकतंत्र के खिलाफ है। 

सांसद श्री भगत ने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार आई है, संसदीय परंपराओं या लोकतांत्रिक पद्धतियों में इन्हें विश्वास नहीं है। इसलिए ये इतने लंबे समय तक... लोगों में ये चर्चाएं थी कि किस प्रकार वो लोगों को, राजनीतिक दलों को तोड़ रहे हैं, दो तिहाई बहुमत का वो कहीं ना कहीं उसके फेवर में दो तिहाई बहुमत आ जाये तो इस बिल को लायें। 

लेकिन जिस बिल के माध्यम से बहुत सारे राजनीतिक परिदृश्य बदल सकते हैं। जिस बिल के माध्यम से बहुत संवेदनशीलता जिसमें है। फिर हम जिस बिल के माध्यम से हम अपने माताओं-बहनों को जिसको हम एक अधिकार दे सकते हैं, संवैधानिक अधिकार देने की बात आती है। 

तो ये गंभीर मसला है, इस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। सांसद ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये सरकार तो पहले टछअ चुराती थी, टढ चुराती थी, सरकारें चुरा रही है। अब तो संसदीय पद्धति या संसदीय परम्पराओं का भी अपहरण ये कर रही है। 

महिला बिल पर गृह मंत्री अमित शाह जी के बयान पर सांसद भगत ने कहा कि  अमित शाह जी गृहमंत्री हैं, उन्हें सारी चीजें देखनी चाहिए, पढ़नी चाहिए। सबसे पहले महिला आरक्षण बिल की बात किसने की है? ये लगता है सोनिया जी की बात वो बोल नहीं पा रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अधिकार देने का काम किया है। सोनिया गांधी जी ने ही सबसे पहले महिला आरक्षण की लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस कथनी में नहीं, करनी में विश्वास करती है।

विज्ञापन