Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 389
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

69वीं बरसी पर सीएम ने किया अपने दादा सोबरन मांझी को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
69वीं बरसी पर सीएम ने किया अपने दादा सोबरन मांझी को नमन
विज्ञापन

हेमंत सोरेन 

टीम एबीएन, रांची। आज मुझे रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकेयाटांड़ में मेरे दादाजी और अमर शहीद सोबरन सोरेन (सोबरन मांझी) की शहादत की 69वीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला। मेरे लिए, यह केवल श्रद्धांजलि देने का मौका नहीं है, बल्कि उस संघर्ष, साहस और आत्म-सम्मान को याद करने का दिन है, जिस पर आज का झारखंड टिका है। 

सोबरन मांझी की शहादत से अन्याय और सामंती शोषण के खिलाफ जो प्रतिरोध की चिंगारी जगी थी, उसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने एक जन-आंदोलन का रूप दिया। इसी संघर्ष की विरासत ने झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज हम जो कुछ भी हैं, वह हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है। 

एक समय ऐसा भी था जब आदिवासी और मूल निवासी समुदायों को अपने हक में बोलने का अधिकार तक नहीं था। आज, उन्हीं समुदायों के लोग पूरे गर्व और साहस के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं। यह बदलाव हमारे शहीदों के सपनों और उनके संघर्षों की ही देन है। मेरा मानना है कि हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम उनके सपनों का झारखंड बनायेंगे। 

हमारी सरकार समाज के हर वर्ग को चाहे वह गांव-देहात हो या शहर, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज राज्य भर में लगभग 50 लाख माताएं और बहनें हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि प्राप्त कर रही हैं, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवारों की भलाई में और भी मजबूत भूमिका निभा सकें। 

हमारे सामने चुनौतियां हैं। हमें अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। लेकिन झारखंड कभी भी अन्याय के आगे नहीं झुका है। जिस तरह हमने लंबे संघर्ष के बाद एक अलग राज्य हासिल किया, उसी तरह हम अपने जायज हक और अधिकारों को भी हासिल करेंगे। झारखंड के लोगों का शोषण और उनके अधिकारों की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

मैं आज की युवा पीढ़ी से अपील करता हूं कि वे अपने इतिहास, अपने शहीदों और अपने पूर्वजों के संघर्षों के बारे में जानें। उन्हें न केवल इस विरासत को याद रखना चाहिए, बल्कि इसे आगे बढ़ाने का संकल्प भी लेना चाहिए। शहीद सोबरन मांझी का बलिदान हमें प्रेरित करता है, उनका संघर्ष हमारी विरासत है, और उनके सपनों का झारखंड बनाना ही हमारा संकल्प है।

विज्ञापन