Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 394
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मंगलम गार्डन मोराबादी रांची में धूमधाम से मना झारखंड कांट्रैक्टर एसोसिएशन का सम्मेलन : सूरज अग्रवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मंगलम गार्डन मोराबादी रांची में धूमधाम से मना झारखंड कांट्रैक्टर एसोसिएशन का सम्मेलन : सूरज अग्रवाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में संवेदकों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर झारखंड के 24 जिला से संवेदको का आज रांची के मंगलम गार्डन मोराबादी में महा जुटान हुआ सरकार द्वारा 10% (दंड) रॉयल्टी का नियम लागू करने का पुरजोर विरोध किया गया। सरकार अगर इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लेती है, तो पूरे झारखंड में संवेदक सभी विभाग के टेंडर का बहिष्कार करेंगी और विकास कार्य को ठप कर देंगी। 

लोहरदगा जिले से सैकड़ों संवेदकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। साथ ही अपने संबोधन में लोहरदगा जिला संवेदक संघ अध्यक्ष सूरज अग्रवाल ने कहा कि जितने भी जनप्रतिनिधि अपने चुनावी घोषणा पत्र में घोषणाएं करते हैं। उसे हम सभी संवेदक सहयोगी बनकर मुहूर्त रूप देते हैं। सभी संवेदक अपने-अपने विधानसभा के विधायक से मुलाकात करे और शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को उठाने के लिए कहे। ताकि संवेदकों का कल्याण हो सके। 

इसके बाद भी अगर सरकार कान में तेल डालकर सोती है, तो झारखंड के 15,000 संवेदक बड़ा आंदोलन करेगी और न्यायालय की शरण में जाने के लिए मजबूर हो जायेगी अब समय आ गया है कि झारखंड के सभी संवेदकों को एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है; क्योंकि झारखंड राज्य के अफसरशाही हमेशा हम संवेदकों को लड़ाने का प्रयास करते आयी है। अभी भी हम सभी संगठित नहीं होते हैं, तो सभी संवेदक सड़क पर आ जायेंगे। उक्त जानकारी लोहरदगा जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष सूरज अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन