Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 370
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एमएमडीआर को लेकर आजसू-जेएलकेएम का स्टैंड एक जैसा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एमएमडीआर को लेकर आजसू-जेएलकेएम का स्टैंड एक जैसा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एमएमडीआर एक्ट में संशोधन के मसले पर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आजसू पार्टी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का रुख एक जैसा रहा। खनिज पर सेस की उगाही को दोनों राजनीतिक दलों ने झारखंड का अधिकार बताया। दोनों ने राज्य सरकार की ओर से सदन में लाये गये संकल्प प्रस्ताव का समर्थन किया। 

दोनों दलों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे झारखंड में बड़े पैमाने पर कोयला चोरी हो रही है, जो रूकनी चाहिए। सेस की राशि खनन प्रभावित इलाके के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए खर्च होनी चाहिए। 

आजसू पार्टी की ओर से मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो तो जेएलकेएम से डुमरी विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में आवाज उठायी।निर्मल महतो ने कहा कि आजसू ऐसे किसी भी संशोधन कानून का समर्थन नहीं करेगी, जो झारखंड की जनता के हितों के खिलाफ हो। 

पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने पहले ही केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जता दी थी। पत्र में केंद्र सरकार को बताया गया था कि इस विधेयक के जरिये राज्य सरकार के अधिकारों को कम नहीं किया जा सकता। झारखंड के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। 

जमकर गरजे जयराम महतो 

वहीं, जयराम महतो ने कहा कि हमर पानी, हमर पसीना और बिजली जली तो शेख पसीना। हमरा खदान, हमर कोयला और बिजली जली तो टाटा-बिरला।उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 40 प्रतिशत खनिज संपदा है। 

खनन के कारण जमीन और आजीविका प्रभावित होती है, लेकिन इसका लाभ स्थानीय लोगों को पर्याप्त रूप से नहीं मिलता। दिल्ली में बैठी सरकार को यह तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए कि राज्य सरकार खनिज संपदा पर टैक्स लगा सकती है या नहीं।

विज्ञापन