Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

साहिबगंज घटना के आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तारी के मांग को लेकर डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
साहिबगंज घटना के आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तारी के मांग को लेकर डीजीपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने विगत 20.11.2026 को साहेबगंज जिला के गोपाल चंद्र साहा गोपी जी को राजमहल स्थित गोपी होटल में हरवे हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करने वाले नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने के  मांग को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस निदेशक झारखंड को ज्ञापन देते हुए कहा कि दिनांक 20 नवंबर 2026 को लगभग रात्रि 9 -10 बजे साहेबगंज जिला मंत्री गोपाल चंद्र साहा गोपी जी अपने गोपी होटल बढ़ाने (बंद करने) जा ही रहे थे। 

ठीक उसी समय पहले से ही घात लगाये सभी नामजद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से हरवे हथियार के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिये थे। घायल अवस्था में ही उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना के तुरन्त बाद रात्रि 11:30 बजे राजमहल थाना में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसकी प्राथमिकी संख्या- राजमहल थाना केस सं. 425/2026, तारीख- 20.11.2026 है। परंतु आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उ

ल्टे राजमहल थाना ने नामजद आरोपियों से मिलकर गोपाल चन्द्र साहा के ऊपर ही दूसरे दिन 21.11.2026 को एक फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर कल रात्रि से ही उन्हें जबरन थाना ले जाने के लिए पुलिस दबाव बना रही है, जो अनुचित है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर तथा उल्टा पीड़ित पर ही कार्यवाई से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं हिन्दू समुदाय के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी उद्वेलित व आक्रोषित हैं।  

प्रतिनिधिमंडल ने उक्त सभी आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराकर उचित कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है। शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन का रास्ता अपनायेगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, अमर प्रसाद, क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु थे। उक्त जानकारी बजरंग दल, झारखंड के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने दी।

विज्ञापन