Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : तेतुलमारी में ज्वेलर्स दुकान में चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : तेतुलमारी में ज्वेलर्स दुकान में चोरी
विज्ञापन

छत का करकट तोड़कर करीब एक लाख के जेवरात ले उड़े चोर 

थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई घटना

इलाके में रातभर संदिग्ध युवकों के जमावड़े को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। अनुमंडल के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। घटना तेतुलमारी स्थित सोनी ज्वेलर्स दुकान की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात चोरों ने दुकान की छत का करकट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे जेवरात लेकर फरार हो गये। गुरुवार को दुकानदार ने घटना की सूचना तेतुलमारी पुलिस को दी। 

दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। चोरी की यह घटना तेतुलमारी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर होने की बात सामने आयी है। इससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। 

इधर, स्थानीय स्तर पर क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भी चर्चा है। बताया जाता है कि एक मंदिर के समीप रात करीब 9 बजे से अहले सुबह तक डेढ़ से दो दर्जन युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वहां शराब और गांजा के सेवन की भी शिकायतें सामने आती रही हैं।  

इसके अलावा बीसीसीएल के एक बंद हाजिरी घर में भी लोगों के जुटने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस जांच के बाद ही चोरी की घटना और आसपास की संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन