Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास में महिला और नाबालिग से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास में महिला और नाबालिग से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन

कतरास छाताबाद पांच नंबर की हरिजन बस्ती में घर में घुसकर हमला करने का आरोप 

कतरास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। छाताबाद पांच नंबर स्थित हरिजन बस्ती में घर में घुसकर महिला और नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कतरास पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया। 

मामले को लेकर यमुना दास ने 25 नवंबर को कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संजय दास और जठला रविदास उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी और नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की।  

इसके साथ ही जान से मारने की नीयत से हमला करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिनका फिलहाल निचितपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। लिखित शिकायत के आधार पर कतरास थाना में कांड संख्या 305/26, दिनांक 25 नवंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।  

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों संजय दास (36) और जठला रविदास (52), दोनों निवासी रविदास बस्ती, छाताबाद पांच नंबर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।

विज्ञापन