Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सेम्फोर्ड अस्पताल के मालिक भानु प्रताप सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेम्फोर्ड अस्पताल के मालिक भानु प्रताप सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
  • सेम्फोर्ड अस्पताल के मालिक भानु प्रताप सिंह के बेटे की शादी में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

टीम एबीएन, रांची। अस्पताल के मालिक श्री भानु प्रताप सिंह के बेटे के शुभ विवाह समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, उहउ स्थायी आमंत्रित सदस्य, अकउउ प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद माननीय सुखदेव भगत पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह ओरमांझी रिसोर्ट में आयोजित हुआ था। सांसद के पहुंचते ही भानु प्रताप सिंह जी ने उनका  स्वागत किया।

सांसद श्री भगत ने मंच पर जाकर नई जिंदगी की नई शुरूआत के लिए वर-वधू को बहुत-बहुत बधाई  दिए।दोनों का जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह  ने सांसद सुखदेव भगत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सांसद जी का आना हमारे परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। 

उनका आशीर्वाद मेरे बेटे-बहू के लिए सबसे बड़ा उपहार है। मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रांचीमहानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, अजय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन