Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व सांसद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला : लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व सांसद
विज्ञापन

रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में रेड आर्मी गुमला ने मारी बाजी 

खेल को राजनीति का अखाड़ा न बनायें, खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल भावना का करें सम्मान : धीरज प्रसाद साहू 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। गुमला स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित द्वितीय लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजा क्लब बरयातो एवं रेड आर्मी गुमला के बीच खेला गया। रोमांच और संघर्ष से भरे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतत: पेनाल्टी शूटआउट में रेड आर्मी गुमला की टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। 

फाइनल समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू सहित मंचासीन अतिथियों ने परमवीर अल्बर्ट एक्का के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

इसके बाद श्री साहू ने मैदान में पहुंचकर फाइनल मुकाबले में शामिल दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात मंच पर मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर श्री साहू ने विजेता रेड आर्मी गुमला एवं उपविजेता राजा क्लब बरयातो की टीम को मोमेंटो और चेक प्रदान कर सम्मानित किया। 

मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। खेल को खेल की भावना से ही देखा जाना चाहिए, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। खेल किसी राजनीतिक दल, जाति या धर्म का नहीं होता, बल्कि यह सभी को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। खेल के मैदान में राजनीति करना खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना को प्रभावित करता है। इसलिए सभी को खेल और खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गुमला वीर सपूत परमवीर अल्बर्ट एक्का की धरती है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का आयोजन समिति का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। 

श्री साहू ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। विशेषकर गुमला के युवाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिले। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष और भव्य रूप लेगी तथा यहां से निकलने वाले खिलाड़ी देश-दुनिया में गुमला और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, मिसिर कुजूर, निश्चय वर्मा, दीपांकर साहू, रोहित भगत, अमित वर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य अतिथि एवं हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

विज्ञापन