समर्थकों के साथ नवदंपति को दिया आशीर्वाद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में शहर के जाने-माने उद्योगपति, व्यवसायी एवं समाजसेवी लाल बाबू (एलबी) सिंह तथा कुंभनाथ सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान दोनों ने सांसद ढुलू महतो एवं उनके परिवार से मुलाकात कर विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवदंपति को सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। मौके पर उपस्थित समर्थकों ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।