Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : टुंडी प्रखंड और थाना क्षेत्र के ठेठाटांड़ में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत महायज्ञ का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : टुंडी प्रखंड और थाना क्षेत्र के ठेठाटांड़ में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

आशुतोष महाराज कथा वाचन से हुआ संपन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, (टुंडी) धनबाद। टुंडी प्रखंड एवं थाना अंतर्गत ग्राम ठेठाटांड़, पोस्ट आफिस- चरक में कार्तिक मास में एकादशी व्रत उद्यापन के पावन अवसर पर सप्ताह श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ, उपनयन संस्कार सह विष्णु मंच निर्माण का नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। 

आयोजक विजय कुमार पांडेय ने लंबा सफर टुंडी प्रभारी नवीन चंद्र सिंह को बताया कि यह अनुष्ठान उनकी पूज्य माताजी प्रमिला देवी पति स्व. अतुल पांडेय के कार्तिक व्रत उद्यापन के निमित्त किया जा रहा है। यह महायज्ञ 16 नवंबर 2026 दिन सोमवार से 24 नवंबर 2026 दिन मंगलवार तक चलेगा। 

  • 9 दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार संपन्न हुआ 
  • 16 नवंबर (सोमवार) को पंचमी तिथि पर प्रात: 8 बजे जलयात्रा, पंचांग पूजन एवं विष्णु मंच निर्माण के साथ शुभारंभ होगा। 
  • 17 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन मथुरा निवासी कथा वाचक आशुतोष जी महाराज के श्रीमुख से संध्या 7 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य प्रवचन होगा। इस दौरान षष्ठी से द्वादशी तक सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। 
  • 20 नवंबर (शुक्रवार) को नवमी के दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह का विशेष आयोजन हुआ।  
  • 23 नवंबर (सोमवार) को त्रयोदशी के दिन नगर भ्रमण, रुक्मिणी विवाह एवं भव्य भंडारा प्रसाद का आयोजन रखा गया था।  
  • 24 नवंबर (मंगलवार) को चतुर्दशी के दिन प्रात: हवन-पूजन, शय्यादान, ब्राह्मण भोजन एवं कथा वाचक को विदाई के साथ इस नौ दिवसीय लम्बे धार्मिक सफर का समापन हुआ। 

प्रतिदिन संध्या छह बजे महाआरती एवं भजन-कीर्तन हुआ। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस भागवत ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का अपील किया था।

विज्ञापन