- रोजगार और नियुक्तियों में पारदर्शिता की उठायी मांग
- युवाओं के रोजगार और सरकारी नियुक्तियों में अनियमितताओं के खिलाफ रागिनी सिंह का प्रदर्शन, हेमंत सरकार को घेरा
टीम एबीएन, रांची। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड विधानसभा परिसर में युवाओं और छात्रों के अधिकारों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए रोजगार, सरकारी नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया।
रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड का युवा रोजगार की उम्मीद लगाये बैठा है, लेकिन नौकरी के वादों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर दिखायी दे रहा है। इससे युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने की जरूरत है।
विधायक ने कहा कि रोजगार, नियुक्तियों में पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर चुप्पी के बजाय सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेंगी।