Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बीआईटी क्रिकेट लीग- 26 का आज भव्य शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीआईटी क्रिकेट लीग- 26 का आज भव्य शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी क्रिकेट लीग- 26 का आज भव्य शुभारंभ डीन यूजी डॉ प्रवीण श्रीवास्तव और डॉ महेंद्र यादव खेल प्रभारी बी आई टी मेसरा की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर शुरुआत की गयी। डॉ प्रवीण ने उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल की उम्र तय नहीं की जा सकती। आप मानसिक रूप से तब तक खेल सकते हैं, जब तक आप दिल से खेलने के प्रति तैयार हैं। यह आयोजन अपने आप में हम सभी का उत्साह बढ़ाने और खेल के प्रति अपने को तैयार रखने के लिए बेहतरीन अवसर है। 

डॉ महेंद्र यादव ने इसके लिए आयोजन समिति के पूरी टीम को बधाई देते हुए शानदार खेल के प्रदर्शन की उम्मीद अपने बुजुर्ग और युवा खेलाड़ियों से की। आज के मैच के प्रथम मुकाबला यंग गलेडियटर्स और सनराइजर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया जिसमें गलेडियटर्स ने बहुत आसानी से जीत दर्ज किया। मैन आॅफ द मैच रामकिशोर को दिया गया। 

दूसरा मुकाबला विक्ट्री टाइटन और एवेंजर वारियर्स के बीच हुआ जिसमे वारियर्स की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। टाइटंस के गेंदबाज बस रन लुटाते चले गए मयंक, रजनीश, अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी से यह संभव हुआ। जवाबी पारी खेलने उतरी टाइटन्स के बल्लेबाजी प्रभात रंजन के घातक गेंदबाजी के आगे मात्र 70 रनो पर ढेर हो गयी। 

मैन आॅफ द मैच अभिषेक को दिया गया। आज के उद्घाटन समारोह में डॉ आर सी झा, प्रमोद, मनोज गिरी डॉ पटनायक, डॉ गौतम संडिल्य, डॉ अभिजीत मुस्तफी राकेश सिंह, सहित वरीय खेलड़ियों, शिक्षकों, कर्मचारियों शामिल हुए।

विज्ञापन