विधायक अनूप सिंह जी को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर इंटक लोहरदगा की ओर से हार्दिक बधाई
यह जीत मजदूरों के विश्वास की जीत है : आलोक साहू
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्षके रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बेरमो के लोकप्रिय विधायक अनूप सिंह को इंटक लोहरदगा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इंटक लोहरदगा के जिलाध्यक्ष आलोक साहू ने बधाई देते हुए कहा कि विधायक अनूप सिंह का तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे झारखंड और देश के लाखों मजदूरों के लिए गर्व की बात है।
मैं इंटक लोहरदगा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मजदूर साथियों की ओर से विधायक अनूप सिंह को तीसरी बार इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिल से बधाई देता हूं। यह जीत अनूप सिंह जी की व्यक्तिगत जीत नहीं है, यह जीत देश के लाखों मजदूरों की जीत है, यह जीत मजदूरों के विश्वास की जीत है।
एक बार अध्यक्ष बनना बड़ी बात है, दो बार बनना और बड़ी बात है, लेकिन तीन-तीन बार मजदूरों ने अनूप सिंह जी पर भरोसा जताया है। यह बताता है कि अनूप सिंह मजदूरों के दिलों में बसते हैं। अनूप सिंह जी मजदूरों के सच्चे नेता हैं। जब भी किसी मजदूर पर संकट आया है तब अनूप सिंह सबसे पहले खड़े हुए हैं। कोयला मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
मैं आशा करता हूं कि अनूप सिंह के नेतृत्व में इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन और मजबूत होगा, मजदूरों को उनका हक मिलेगा, ठेका मजदूरों को स्थायी किया जाएगा, वेतन समझौता मजदूरों के हित में होगा। इंटक लोहरदगा पूरी तरह से अनूप सिंह जी के साथ खड़ा है। मजदूरों के हक की हर लड़ाई में हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।