Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भरनो के पंडरानी गांव में में कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भरनो के पंडरानी गांव में में कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल
विज्ञापन
  • भरनो के पंडरानी गांव में में कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल
  • सुखदेव भगत ने बताया- वोट चोरी मतलब संविधान की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, आपका हक की चोरी
  • आपका वोट ही आपकी ताकत है, वोट चोरी होगा तो गरीब की आवाज दब जाएगी, इसलिए हर वोटर को जागना होगा : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित "वोट बचाओ - देश बचाओ"अभियान के तहत भरनो प्रखंड के पंडरानी गांवमें भव्य चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में रूप में लोहरदगा लोकसभा के सांसद, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, CWC स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं AICC प्रभारी छत्तीसगढ़ सुखदेव भगत, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी, राज्यसभा सांसद फूलों नेताम, महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, आलोक कुमार साहू, रोशन बरवा, ऋषिकेश सिंह सहित अनेक प्रदेश एवं जिला के नेता उपस्थित थे। सांसद के पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतारकर, फूल-माला पहनाकर सांसद का जोरदार स्वागत किया। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए।

चौपाल में सांसद सुखदेव भगत हैं कहां कि मैं आप लोगों से वोट बचाने की बात करने आया हूँ, क्योंकि वोट ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। वोट चोरी मतलब सिर्फ एक वोट की चोरी नहीं है। वोट चोरी मतलब संविधान की चोरी है, लोकतंत्र की चोरी है, आपका हक की चोरी है। गरीब का वोट ही गरीब की आवाज है। इसलिए वोट बचाना मतलब देश बचाना है। वोट बचेगा, तो संविधान बचेगा।

संविधान बचेगा, तो आपका जल-जंगल-जमीन बचेगा।  पूरे देश में SIR - विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर लाखों लोगों का नाम काटा जा रहा है। आदिवासी, गरीब, अल्पसंख्यक लोगों का कागज नहीं रहने के नाम पर का नाम काट दिया जा रहा है।
आप सबको अपना नाम वोटर लिस्ट में जांचना है। अपना, अपने परिवार का, अपने पड़ोसी का नाम देखिए। 

 किसी का नाम कटा है, तो तुरंत BLO से मिलिए, फॉर्म भरिए। राहुल गांधी जी ने संसद में वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सबूत के साथ बताया है कि कैसे वोट चोरी हो रही है। इसीलिए आज भाजपा उनसे डर रही है। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर चौपाल लगा रही है, ताकि हर व्यक्ति को पता चले कि उसका वोट कितना कीमती है।

हमारा नारा है - वोट बचाओ, देश बचाओ। वोट चोर, गद्दी छोड़। कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे ने माननीय सांसद सुखदेव भगत का एक चित्र बनाया था जिसे उन्होंने सांसद को दिया। सांसद ने बच्चे के प्रतिभा का सराहना करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन