टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के आकस्मिक निधन पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। मां का स्नेह, त्याग, संस्कार एवं आशीर्वाद परिवार की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दु:खद घड़ी में पूरा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट मुंडा परिवार के साथ खड़ा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डूंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, सुनील पोद्दार, विशाल जालान, विष्णु सोनी, दीपेश निराला, सुरेश भगत, पवन पोद्दार, संजय सर्राफ एवं मनीष सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।