Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : चिटाही धाम पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : चिटाही धाम पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव
विज्ञापन

सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री को दिया आशीर्वाद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरोरा (धनबाद)। चिटाही धाम में मंगलवार को उस वक्त माहौल और भी खास हो गया, जब भोजपुरी के सुपरस्टार एवं लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के आवास पहुंचे। खेसारी लाल यादव सांसद ढुल्लू महतो की सुपुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए चिटाही धाम पहुंचे थे। 

जैसे ही खेसारी लाल यादव समारोह स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गयी। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने नवदंपति को स्नेह पूर्वक आशीर्वाद दिया और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटी साक्षी को हमेशा खुश रहना है, महादेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। 

खेसारी लाल यादव के आगमन से शादी समारोह की रौनक दोगुनी हो गयी। लोग काफी देर तक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते और बातचीत करते नजर आये। मौके पर सांसद ढुल्लू महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन