Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे पतरातू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे पतरातू
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे पतरातू
  • पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की बेटी हर्षा के विवाह समारोह में हुए शामिल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक विपिन रजक की सुपुत्री हर्षा के विवाह समारोह में शामिल हुए।

इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपति को सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही वर-वधू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपिन रजक और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात भी की और परिवार की खुशियों में शामिल होकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

विज्ञापन